grfff
  • Home
  • ANDROID APPS
  • Social Media
  • पैसे कैसे कमाए?
  • कैसे करें
Home / Social Media
Social Media

Instagram में Group कैसे बनाये ? (जाने सबसे आसान तरीका)

By hashim ahmad Leave a Comment

आपका स्वागत है हमारे एक और नए ब्लॉग पोस्ट में जिसमे आज मैं आपको बताने वाला हूँ Instagram Me Group Kaise Banaye? यदि आप भी इंस्टागराम में Group बनाना चाहते है तो इस लेख को पढ़ते रहिये।

आज के समय मे इंस्टागराम दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसपर Photo और Video साझा करना और नए दोस्त बनाना और उनसे Chat बहुत ज्यादा आसान है।

हालाँकि Instagram में जो Group बनाने की प्रकिर्या है वो इतना आसान नही है जितना आसाना Whatsapp और Facebook में है इन सोशल मीडिया एप्प में Group बनाने के लिए आसान सा ऑप्शन New Group का मिल जाता है।

वही पर Instagram में हमे ऐसा कोई भी ऑप्शन लिखा हुआ देखने को नही मिलता है हालाँकि इंस्टागराम में Group बनाने का जो ऑप्शन है वो दिया हुआ रहता है लेकिन लिखा हुआ नही मिलता शायद यही कारण है कि इंस्टागराम में Group बनाना मुश्किल है।

लेकिन दोस्तो अब आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नही है क्योकि आज मै आपको पूरा Step By Step इंस्टागराम Group बनाने 

का तरीका बताने वाला हूँ और साथ मे Image के साथ आपको समझाऊँगा, आप आसानी से इंस्टागराम Group बनाना सीख जाएंगे तो चलिए शुरू करते है।

इन्हें भी पढ़े-

  • Instagram का Password कैसे पता करे ?
  • पुराना Instagram Account कैसे खोले ?
  • Mobile Number से Instagram Id कैसे पता करे?
  • Instagram पर Followers बढ़ाने वाला Apps
  • Instagram पर Like बढ़ाने वाला App

विषय सूची→

    • Instagram Group क्या है? 
  • 1. Instagram Me Group Kaise Banaye ?
    • Instagram Group का प्रोफाइल फोटो और नाम कैसे बदले ?
    • Instagram Group में Members कैसे जोड़े ? 
    • Instagram Group से Member कैसे हटाये ?
    • Instagram Group की Invite Link कैसे Send करे ?
    • Instagram Group में Admin कैसे बनाये ?
    • Instagram से Group Admin कैसे हटाये ?
    • Instagram Group की Theme कैसे बदले?
    • Instagram Group से बाहर कैसे निकले ?
    • Instagram Group Delete कैसे करे ?
      • FAQ's
    • Q. इंस्टाग्राम पर लोगों को ग्रुप में कैसे जोड़ते हैं ?
    • Q. इंस्टाग्राम को कौन सी कंपनी चलाती है ?
    • Q. मै इंस्टाग्राम पर ग्रुप क्यो नही बना सकता हु ?
    • Q. मै अपने फोन में इंस्टाग्राम ग्रुप कैसे बनाऊ ?
    • अंतिम शब्द

Instagram Group क्या है? 

"Instagram Group" एक ऐसा समूह होता है जो Instagram पर बनाई गई होती है। इस समूह में अधिकारिक रूप से अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं, जो Instagram पर अपनी फ़ोटोज़, वीडियोज़, और अन्य सामग्री साझा करते हैं। 

इस समूह में सदस्यों को अपने सोशल मीडिया साझाकरण के साथ-साथ अपने विचारों, सुझावों, और विषयों पर चर्चा करने का मौका मिलता है।

1. Instagram Me Group Kaise Banaye ?

दोस्तो Instagram में Group बनाने के लिए कम-से-कम 2 लोगो की जरूरत पड़ती है और अधिकतम 250 लोग इंस्टाग्राम Group में जोड़े जा सकते है तो चलिए इंस्टाग्राम Group बनाने की प्रकिर्या  Step By Step जानते है।

Step-1 सबसे पहले आपको अपना Instagram Account Open कर लेना है।

instagram-me-group-kaise-banaye

Step-2 Instagram Open करने के बाद सबसे ऊपर दाहिने कॉर्नर में Arrow (➢) का आइकॉन दिख रहा होगा इसपर Click करे।

step 2 7

Step-3 अब आपको वही दाहिने कॉर्नर पर Plus (+) का आइकॉन देखने को मिलेगा इसपर Click करे।

step 3 7

Step-4 अब आपके जितने भी Followers & Following होंगे वो देखने को मिलेगा आप जिन लोगो को Group में जोड़ना चाहते है उनके Name के सामने Circle (☑) को Check करे जिससे वे लोग Group में जुड़ जाएंगे।

step 4 7

Step-5 अब आपका Group लगभग Ready हो चुका है आप Message में Hii लिखकर Send करे।

step 5 3

Step-6 जैसे ही आप Group में Hii लिखकर Send करेंगे वैसे ही ऊपर में Group का Name बनाने का Option मिलेगा तो आप अपना Group का नाम रखे यहाँ पर मैने Study Group नाम रखा है।

step 6 2

Step-7 अब आपका Instagram Group Successful बन चुका है जिसपर आप Message, Photo, Video Share कर सकते है। हालाँकि अभी भी Group में बहुत सारा काम बाकी है जैसे, Group का Profile Photo, Group का Admin और Group में Members जोड़ना इन सभी के बारे में जानने के लिए नीचे और पढ़े।

step 7 2

Instagram Group का प्रोफाइल फोटो और नाम कैसे बदले ?

दोस्तो, किसी भी Group को बनाने के बाद सबसे पहला काम होता है Group का Profile Photo लगाना और Group के नाम मे कोई गड़बड़ी है तो उसे सुधारना इसीप्रकार इंस्टागराम ग्रुप में प्रोफाइल फोटो लगाना और उसका नाम सुधारना हमारे लिए बहुत जरूरी है।

Step-1 सबसे पहले अपना Instagram Group को Open करे।

step 1

Step-2 Group Open हो जाने के बाद सबसे ऊपर में Group का नाम लिखा हुआ मिलेगा तो Group name पर Click करे।

step 2 8

Step-3 अब आपको सबसे ऊपर मे change group photo का ऑप्शन मिलेगा इसपर Click करके आप Group Photo Change कर सकते है और उसके नीचे Group का नाम भी बदल सकते है।

step 3 8

Step-4 Change Group Photo पर Click करने के बाद Gallery से कोई बढ़िया सा Group Photo को Select करे और ऊपर Right कार्नर पर Arrow (→) पर Click करे।

step 4 8

इतना करते ही आपके Instagram Group का Profile Photo चेंज हो जाएगा।

Instagram Group में Members कैसे जोड़े ? 

यदि Instagram Group में Members की संख्या कम हो तो ग्रुप में होने का मज़ा ही नही आता है इसीलिए हमे अपने इंस्टाग्राम ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा लोगो को शामिल करने की आवश्यकता है।

इसीलिए मै आपको Instagram Group में Members Add करने के बारे में बता रहा हूँ आप Instagram Group में ज्यादा से ज्यादा 250 लोगो को शामिल कर सकते है।

  1. सबसे पहले Instagram Group को Open करे।
  1. Group Open करने के बाद Add का Option लिखा हुआ मिलेगा उसपर Click करे।
instagram-par-group-kaise-banaye
  1. Add पर Click करने के बाद आप किसी भी Member को जोड़ सकते है उसके लिए आप उनकी Id को Search भी कर सकते है।
  1. अब उस Member को Select करे जिसको Group में Add करना चाहते है और ऊपर में Right कॉर्नर पर Done लिखा हुआ मिलेगा इसपर Click करे।
step 2 9

Done पर Click करते ही वह Member Instagram Group में जॉइन हो जाएगा।

Instagram Group से Member कैसे हटाये ?

यदि हम अपने Instagram Group में किसी ऐसे व्यक्ति को जोड़ देते है जो Group के नियमो का पालन नही करता है और Group को जिस विशेष Topic के लिए बनाया गया है उससे हटकर वह काम करने लगता है और ग्रुप के अंदर Spamming करने लगता है तो ऐसे में उस व्यक्ति को ग्रुप से हटाना जरूरी हो जाता है।

अपने इंस्टाग्राम Group से किसी भी Member को हटाने के लिए नीचे दिए गए नियमो का पालन करे।

Step-1 सबसे पहले Instagram Group में जाये और वहाँ Members लिखा होगा उसपर Click करे।

step 1 1

Step-2 अब आपके Group में जितने भी Members होंगे वो देखने को मिलेगा आप जिस Member को हटाना चाहते है उसके नाम के बगल में Three Dot (⁝) का ऑप्शन होगा इसपर Click करे।

step 2 10

Step-3 Three Dot पर Click करने के बाद सबसे पहले Option में Remove User लिखा हुआ मिलेगा इसपर Click करते ही Group से Member Remove हो जाएगा।

step 3 9

Instagram Group की Invite Link कैसे Send करे ?

इंस्टागराम ग्रुप की Invite Link उस लिंक को कहा जाता है जिसपर Click करके कोई भी व्यक्ति हमारे Instagram Group में जॉइन हो सकता है आपने इस Invite Link का उपयोग Whatsapp में किसी ग्रुप को Join करने के लिये जरूर किया होगा।

इसीप्रकार Instagram Group की Invite Link का उपयोग करके आप अपने दोस्तों को Group Join करवा सकते है साथ मे इस Invite लिंक को Instagram के अलावा व्हाट्सएप्प और फेसबुक जैसे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में send कर सकते है।

Step-1 सबसे पहले Group का नाम पर Click करके Group Setting को Open करे।

Step-2 अब आपको सबसे पहले स्थान पर Invitation Link लिखा हुआ मिलेगा इसपर Click करे।

step 1 2

Step-3 अब Invitation Link से दाहिने साइड में गोल बटन देखने को मिलेगा उसे On करे।

Step-4 अब आपके Instagram Group का Invite Link देखने को मिल जाएगा जिसे आप Copy कर सकते है, Instagram में किसी दोस्त को भेज सकते है, ऊपर Share Icon पर Click करके Whatsapp और Facebook में भी Invite Link भेज सकते है।

step 2 11

Instagram Group में Admin कैसे बनाये ?

जिस तरह Whatsapp और Facebook में Group Admin होता है बिल्कुल उसी प्रकार इंस्टागराम में भी Group Admin होता है हालाँकि Group का जो संस्थापक होता है वही Admin होता है लेकिन हम किसी Member को Group Admin बनाना चाहे तो किस तरह बना सकते है उसकी जानकारी देने वाले है।

Step-1 सबसे पहले Instagram Group को Open करने के बाद Members लिखा हुआ मिलेगा इसपर Click करे।

Step-2 अब आप जिस व्यक्ति या member को Admin बनाना चाहते है उसके सामने Three डॉट्स पर Click करे।

Step-3 Three डॉट्स पर क्लिक करने के बाद Make Admin का ऑप्शन दिखाई देगा इसपर क्लिक करते ही वह व्यक्ति Group का Admin बना जाएगा जिसे आप बनाना चाहते थे।

make admin

Instagram से Group Admin कैसे हटाये ?

दोस्तो कभी-कभी Group का Admin गलत इंसान को बना देने से वह ग्रुप में मनमानी करने लगता है और वह Group को हानि पहुचाने लगता है ऐसे में उस इंसान को Group Admin से हटाने की जरूरत आ पड़ती है।

remove admin

यदि आप इंस्टागराम से Group Admin को हटाना चाहते तो आप वही ऑप्शन पर चले जाएं जहाँ से आपने Admin बनाया था वहाँ आपको Remove as Admin का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा इसपर क्लिक करके आप इंस्टागराम ग्रुप Admin को Remove कर सकते है।

Instagram Group की Theme कैसे बदले?

यदि आप अपने Instagram Group को थोड़ा Unique और Colouful बनाना चाहते है तो आप Group का Theme बदल सकते है और आप चाहे तो अपने Group के टॉपिक से Related उसका Theme Choose कर सकते है इससे आपका इंस्टागराम Group थोड़ा Professonal Type लगेगा

Instagram Group की Theme बदलने का तरीका इस प्रकार है:

Step-1 सबसे पहले अपना Instagram Group को Open करे।

instagram-group-open-kare

Step-2 Group Open करने के बाद सबसे ऊपर में Group का नाम देखने को मिलेगा इसपर Click करे।

group name par click kare

Step-3 Group के नाम पर Click करने के बाद आपके Theme का Option देखने को मिलेगा इसपर Click करे।

theme option par click kare

Step-4 Theme पर Click करने के बाद आपको बहुत सारे Themes देखने को मिलेगा आप इनमें से किसी एक Theme को Select करे।

kisi ek theme ko select kare

अब आपके Instagram Group का Theme बदल चुका है जैसे मेरे Group का भी Theme Change हो चुका है।

group theme changed

Instagram Group से बाहर कैसे निकले ?

Instagram Group से Member को Remove करना और Admin को हटाना तो हम सिख चुके है परंतु खुद Instagram Group से निकलना चाहे तो कैसे निकल सकते है उसके बारे में बताने वाले है।

Step-1 सबसे पहले जिस भी इंस्टागराम Group से निकलना चाहते है उस Group में जाये और सबसे ऊपर में Group का नाम लिखा होगा उसपर Click करते ही Chat Setting में पहुच जाएंगे।

Step-2 Chat Setting में पहुँचने के बाद नीचे Scroll करेंगे तो Leave Chat का ऑप्शन दिखाई देगा इसपर Click करते ही आप Instagram Group से बाहर निकल जाएंगे।

instagram group se bahar nikle

Instagram Group Delete कैसे करे ?

जब हम Instagram Group को किसी विशेष काम की चर्चा करने के लिए बनाते है और उस Group में वह काम नही हो पाता है तो ऐसे में हमे उस Group को Delete करने की जरूरत पड़ जाती है और बिना काम के Group को Delete करने में ही भलाई है।

Instagram Group Delete करने का तरीका इसप्रकार है-

Step-1 सबसे पहले Instagram को Open करे और Right Corner में Arrow वाले ऑप्शन पर क्लिक करे

step 1 3

Step-2 अब आपका Instagram Group देखने को मिलेगा आप जिस Group को Delete करना चाहते है उसपर थोड़ी देर Hand Press करके रखे।

step 2 12

Step-3 Group के ऊपर थोड़ी देर हाथ Touch करके रखेंगे तो आपको Delete का Option देखने को मिलेगा उसके बाद Delete पर Click करते ही आपका Instagram Group डिलीट हो जाएगा।

step 3 10

FAQ's

Q. इंस्टाग्राम पर लोगों को ग्रुप में कैसे जोड़ते हैं ?

Ans:- इंस्टाग्राम पर लोगो को Group में जोड़ने के लिए दो ऑप्शन है पहले में Group का Admin ग्रुप में जोड़ सकता है और दूसरे तरीके में Invitation Link से Group में जुड़ सकते है।

Q. इंस्टाग्राम को कौन सी कंपनी चलाती है ?

Ans:- Instagram को Meta नाम की कंपनी चलाती है।

Q. मै इंस्टाग्राम पर ग्रुप क्यो नही बना सकता हु ?

Ans:- यदि आप अकेला केवल एक यूज़र्स से इंस्टाग्राम ग्रुप बनाने की कोशिश कर रहे है तो आप नही बना सकते है, आपको कम से कम दो लोगो के साथ इंस्टागराम ग्रुप बनाना चाहिए।

Q. मै अपने फोन में इंस्टाग्राम ग्रुप कैसे बनाऊ ?

Ans:- फोन से इंस्टागराम Group बनाने के लिए आप Instagram app या Browser में अपनी Id से इंस्टागराम ग्रुप बना सकते है।

इन्हें भी पढ़े-

  • Instagram का Password कैसे चेंज करे?
  • Instagram से वीडियो Download करने वाला App
  • Whatsapp Status कैसे Download करे ?
  • Whatsapp में Group कैसे बनाये ?
  • Whatsapp Id कैसे बनाये ?

अंतिम शब्द

तो दोस्तो आज आपने सीखा Instagram Me Group Kaise Banaye मै उम्मीद करता हूँ कि आपको आज का यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा और आपने अपना इंस्टागराम में Group को बना लिया होगा।

साथ मे Instagram Par Group kaise banaye से संबंधित बहुत सारे Information को प्राप्त किया होगा तो दोस्तो ऐसे ही बेहतरीन लेख के लिए आप हमारे ब्लॉग पर आते रहे और इंस्टागराम से संबंधित अन्य Information के लिए हमारे अन्य ब्लॉग पोस्ट को अवश्य पढ़ें।

Share This Post

Related Posts


  • Facebook ka password kaise pata karejpg
    Facebook का Password कैसे पता करें [ जाने सबसे आसान तरीका ]
  • instagram me login kaise kare
    Instagram में Login कैसे करे ? (जाने 5 आसान तरीके)
  • instagram se paise kaise kamaye
    Instagram से पैसे कैसे कमाएं [ जाने सबसे Best तरीका ]

hashim ahmad

दोस्तो मेरा नाम हाशिम अहमद है और मैं इस वेबसाइट का Author और Co-Founder हूँ। मैं यहाँ पर आपको Android Apps, Paise Kaise कमाए और Internet से जुड़ी सभी तरह की जानकारियाँ शेयर करता हूँ। इसीलिए आप गूगल पर GRFFF.ORG लिखकर हमारे ब्लॉग पर आ सकते है।

Previous Post: « Facebook Page Kaise Banaye [ जाने 3 आसान तरीका ]
Next Post: Instagram Account Logout कैसे करे - जाने 5 आसान तरीका »

Reader Interactions

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

Write your Question, Feedback or Suggestion.

Primary Sidebar

Footer

grfff Footer logo

GRFFF.ORG में आपका स्वागत है, यहाँ पर आपको, INTERNET और ANDROID जगत की सभी जानकारियाँ, अपनी राष्ट्रीय भाषा, हिंदी में मिल जाएगी। आप GOOGLE पर GRFFF.ORG लिखकर, हमारे ब्लॉग पर आ सकते हैं।

Contact us: [email protected]
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2021–2023 ∙ grfff All Rights Reserved.